Delhi दिल्ली:सिविल लाइंस में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कैंप कार्यालय पर हमले के आरोपित राजेश से पूछताछ में पता चला कि वह गुजरात से दिल्ली तक कई शहरों में घूमा। मुख्यमंत्री आवास का वीडियो बनाया और उसे किसी व्यक्ति को भेजा। घटना से पहले वह कश्मीरी गेट के रैन बसेरे में भी गया था। पुलिस अब उस व्यक्ति की तलाश कर रही है जिसे वीडियो भेजा गया था।
सिविल लाइंस स्थित मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के कैंप कार्यालय में घुसकर उनपर जानलेवा हमला करने वाले आरोपित राजेश भाई से पूछताछ में कई बात सामने आई हैं।
17 अगस्त को वह गुजरात के राजकोट से पहले अहमदाबाद आया। उसके बाद इंदौर गांधी नगर एक्सप्रेस से उज्जैन आ गया। वहां उसने महाकाल का दर्शन कर कुछ अन्य मंदिरों में भी जाकर दर्शन किया और 18 अगस्त की शाम साढे़ छह बजे इंदौर नई दिल्ली एक्सप्रेस पकड़कर दिल्ली आ गया।
19 की सुबह साढे छह बजे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर उतरने के बाद वह पहले ऑटो से कनाॅट प्लेस स्थित हनुमान मंदिर आ गया। वहां भगवान का दर्शन करने के बाद वह किसी काम से करोलबाग आ गया। उसके बाद मेट्रो पकड़ कर सुबह करीब 11 बजे वह शालीमार बाग पहुंचा और फिर वहां से 50 रुपये में रिक्शा लेकर मुख्यमंत्री के आवास पर आ गया।
Tags: