अर्जुन यादव हत्याकांड का एक साल बाद खुलासा, प्रेमी संग पत्नी गिरफ्तार

Update: 2022-02-26 17:55 GMT

जनता से रिश्ता क्राइम अपडेट: एक साल पूर्व लिंक रोड थाना क्षेत्र के झंडापुर में हुए अर्जुन यादव हत्याकांड का पुलिस ने शनिवार को खुलासा कर दिया है। इस मामले में अर्जुन की पत्नी आशा व उसके प्रेमी बबलू उर्फ कमरुद्दीन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अवैध संबंधों के बीच रोड़ा बनने पर पत्नी ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या की थी। लिंक रोड थाना प्रभारी बृजेश कुमार सिंह ने बताया कि आशा अपने प्रेमी बबलू के साथ करीब एक साल से फरार चल रही थी। दोनों पर 20-20 हजार रुपये का इनाम घोषित था। यह दोनों पानीपत में छिप कर रह रहे थे। दोनों बिहार राज्य के रहने वाले हैं।

पूछताछ के दौरान बबलू ने पुलिस को बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसके संबंध आशा से बन गए थे। इसकी जानकारी जब अर्जुन को हुई तो उसने इसका विरोध किया। आये दिन उसकी पिटाई करने लगा। इसके बाद आशा ने प्रेमी के साथ मिलकर पति को हटाने की योजना बनाई। 21 फरवरी 2021 को दोनों ने मिलकर अर्जुन की गमछे से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को साहिबाबाद रेलवे स्टेशन के पास गंदे नाले में फेंक दिया।

Tags:    

Similar News