दिल्ली में चीनी मांझे से फिर हादसा, स्कूटी सवार महिला को आई गहरी चोट

Update: 2025-08-05 14:13 GMT
 Delhi दिल्ली : लक्ष्मी नगर स्थित कृष्णा कुंज फ्लाईओवर के पास चाइनीज मांझे की चपेट में आकर स्कूटी सवार एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।
इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। मांझे के कारण महिला के चेहरे पर चोटें आईं और उसके चेहरे से खून बह रहा था। यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब दिल्ली पुलिस चाइनीज मांझे के खिलाफ अभियान चला रही है। हर साल गणतंत्र दिवस के दौरान दिल्ली और आसपास के इलाकों में जमकर पतंगबाजी होती है।
हाल ही में दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच की इंटरस्टेट सेल ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की सप्लाई करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई में दो आरोपियों मनीष (23) और सलीम पठान को गिरफ्तार किया गया है। दोनों गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश के रहने वाले हैं। पुलिस ने उनके पास से खतरनाक चाइनीज मांझे के कुल 660 रोल बरामद किए हैं।
Tags:    

Similar News