सीएनजी के दामों में इजाफा होने के बाद दिल्ली-एनसीआर में सफर होगा महंगा

Update: 2022-04-09 09:41 GMT

दिल्ली एनसीआर न्यूज़: हम जानते हैं कि देश में पेट्रोल और डीजल के दाम रुकने नीचे आने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। लगातार पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ते ही जा रहे हैं। पिछले कुछ ही दिनों में पेट्रोल और डीजल के साथ साथ सीएनजी के दाम भी दुगुने हो गए हैं। ऐसे में अब दिल्ली एनसीआर में भी सफर करना महंगा हो गया है। कई यात्रियों को अब इससे कई परेशानियों का सामना करना पड़ेगा। बताया जा रहा है कि ये सब सीएनजी के बढ़ते दामों के कारण ही हुआ है। पिछले कुछ समय में ही सीएनजी के दाम दुगुने हो गए हैं। ऐसे में कैब और ऑटो संचालकों ने भी किराया बढ़ाने का फैसला कर लिया है। बताया जा रहा है कि इन बढ़ते दामों को लेकर कई जगहों पर धरना प्रदर्शन भी किया जा रहा है। अब इन बढ़ते दामों से न सिर्फ ट्रांसपोर्ट संचालकों की बल्कि यात्रियों की जेब पर भी भार पड़ने वाला है।


सीएनजी के बढ़ते दामों से दिल्ली एनसीआर में महंगा हुआ सफर: ये बात तो किसी से छिपी नहीं है कि पूरे देश में पेट्रोल डीजल और सीएनजी के दांक आसमान छू रहे हैं। ऐसे में मध्यम वर्गीय परिवार को भी इन बढ़ते दामों से काफी परेशानी होने वाली है। क्यूंकि कुछ लोग रोजाना कैब या ऑटो से ही सफर करते हैं लेकिन अब उनका ये सफर महंगा हो सकता है। कैब में सफर करने वाली सवारियों को भी अब बढ़ा हुआ किराया ही देना होगा। ऐसे में साधारण परिवार की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा। हम जानते हैं कि पिछले कुछ सप्ताह में ही सीएनजी के दामों में भी दुगुना वृद्धि हो चुकी है। वहीं दिल्ली एनसीआर में ज़्यादातर सार्वजनिक यातायात सुविधाएं भी सीएनजी पर ही आधारित हैं। लेकिन सीएनजी के दाम बढ़ने के कारण अब इन सेवाओं का किराया बढ़ा दिया गया है। हालांकि इस समस्या से चालकों और सवारियों दोनों को ही परेशानी हो रही है। लेकिन इन बढ़ते दामों ने वाकई आम आदमी की नाक में दम कर दिया है।


कई जगह हो रहा है विरोध प्रदर्शन: बता दें कि ऑटो और कैब सेवा देने वाले संचालकों द्वारा भी जंतर मंतर के अलावा कई जगहों पर विरोध प्रदर्शन भी किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन के मुख्य व्यक्ति के मुताबिक पहले जो सीएनजी सिलेन्डर 300 में भरता था वे अब 600 रूपये में भर रहा है। वहीं किराया न बढ़ने से चालकों की जेब पर इसका असर पड़ रहा है। उनके मुताबिक चालकों की घरेलू स्थिति भी इससे खराब हो रही है। वहीं अब कैब संचालक भी एसी चालू करने के अलग से पैसे ले रहे हैं। जिसमें 2-3 रूपये प्रति किमी के अनुसार शुल्क वसूला जा रहा है।

Tags:    

Similar News