16 साल की लड़की संग छत पर Rape के बाद 5वीं मंजिल से फेंक दिया नीचे

Update: 2024-07-25 04:00 GMT
दिल्ली DELHI : राजधानी दिल्ली के द्वारका नॉर्थ इलाके में पिस्टल के बल पर 16 वर्षीय किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। विरोध करने पर आरोपी ने पीड़िता को पांचवीं मंजिल से नीचे फेंक दिया। जानकारी मिलने पर पीड़िता के परिजनों ने उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। हालत बिगड़ने पर उसे डीडीयू अस्पताल रेफर कर दिया गया। उधर, वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पुलिस ने पीड़िता के बयान पर दुष्कर्म, हत्या के प्रयास समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पीड़िता के साथ पहले भी सामूहिक दुष्कर्म हुआ था। उस मामले के आरोपी जेल से बाहर आने के बाद लड़की पर बयान बदलने का दबाव बना रहे थे। परिवार ने उन्हीं लड़कों पर शक जताया है। हालांकि, मामले की जांच कर रही पुलिस ने इससे इंकार किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी और लड़की पहले से एक दूसरे को जानते हैं। मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता परिवार के साथ द्वारका इलाके में रहती है। सोमवार को पिता किसी काम से
DELHI
  दिल्ली से बाहर गए थे। मां भी दूसरे बच्चों के साथ बाहर थी।
इस बीच आरोपी वहां पहुंचा और पिस्टल दिखाकर किशोरी को पास की एक इमारत में ले गया। वहां पांचवीं मंजिल की छत पर आरोपी ने वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर आरोपी ने लड़की को वहां से फेंक दिया। राहगीरों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उन्हें डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। कार्रवाई की मांग पीड़िता ने पुलिस से मांग की है कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए और उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए। Passersby राहगीरों ने की मदद राहगीरों ने लड़की को अस्पताल में भर्ती कराया। बाद में उसे डीडीयू अस्पताल भेज दिया गया। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Tags:    

Similar News

-->