एक यात्री ने ट्वीट कर डीएमआरसी को साइनेज की गलती पर दिलाया था ध्यान, अब जाकर दिल्ली मेट्रो ने बदला

Update: 2022-10-25 15:18 GMT

नई दिल्ली: दिल्ली मेट्रो यात्रियों की सुविधा के लिए हमेशा ऐक्टिव रहता है। मेट्रो यात्रियों की शिकायतों और सुझावों पर यूं तो दिल्ली मेट्रो त्वरित कार्रवाई की बात कहता है। हालांकि, एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें स्थिति बिल्कुल उलट है। दिल्ली मेट्रो में कोच के अंदर लगे साइनेज में दिल्ली पुलिस की हेल्पलाइन का नंबर बदल गया है। दिल्ली पुलिस की हेल्पलाइन 100 के बदले अब 112 हो गई है। वहीं, दिल्ली मेट्रो के कोच में पुराना साइनेज ही लगा था। एक यात्री ने ट्वीट कर डीएमआरसी को उसकी इस गलती पर ध्यान दिलाया।

19 अगस्त को किया था ट्वीट: यूजर ने ट्वीट में लिखा, दिल्ली मेट्रो आपको अवगत कराना चाहता हूं कि दिल्ली पुलिस की मदद लेने के लिए 100 नंबर की जगह 112 नंबर हो गया है। कृपया मेट्रो के अंदर लगी इस जानकारी को आप अपडेट करके लगाएं। यूजर ने इस ट्वीट को डीएमआरसी के साथ ही दिल्ली पुलिस को भी टैग किया। यूजर की तरफ से यह ट्वीट 19 अगस्त को किया गया था।

दो महीने बाद दिल्ली मेट्रो का जवाब: अब इसे दिल्ली मेट्रो की लेटलतीफी कहें या त्योहारी सीजन की व्यस्तता कि एक साइनेज को बदलवाने में उसे दो महीने से अधिक का समय लग गया। दिल्ली मेट्रो ने 25 अक्टूबर को ट्वीट कर कहा कि मेट्रो कोच के अंदल लगे साइनेज को बदल दिया गया है। हालांकि, यूजर ने इस देरी के लिए दिल्ली मेट्रो को तो कुछ नहीं कहा। इसके उलट उसने इस बदलाव के लिए दिल्ली मेट्रो को धन्यवाद दिया।

Tags:    

Similar News

-->