सरोजिनी नगर मार्केट में पेड़ पर चढ़ा एक शख्स नीचे गिरा, घायल हालत में अस्पताल में कराया भर्ती

बड़ी खबर

Update: 2022-11-03 16:03 GMT
नई दिल्ली। दक्षिण पश्चिम जिले के सरोजिनी नगर मार्केट में उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक व्यक्ति अचानक से एक पीपल के पेड़ पर चढ़ गया। इतना ही नहीं वह पेड़ से कूदने की धमकी देने लगा। यह हाई वोल्टेज ड्रामा काफी देर तक चला। इसी बीच वहां पर मौके पर दमकल विभाग की टीम और स्थानीय पुलिस आई। उससे काफी बार बात भी की गई लेकिन वह नीचे नहीं आया। इस बीच वह नीचे गिर गया। घायल हालत में उेस तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार चल रहा है। घायल की पहचान रेशम बहादुर सिलवाल (52) के रूप में हुई है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, बीती शाम 5:00 बजे एक व्यक्ति सरोजिनी नगर बाजार में आया और एक पीपल के पेड़ के ऊपर चढ़ गया।
स्थानीय पुलिस और दुकानदारों ने उसे कई बार ऊपर ना चढ़ने का अनुरोध किया, लेकिन वह पेड़ पर चढ़ता गया। एसआई नवीन दमकल विभाग के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने उससे कई बार बात भी की, लेकिन वह नीचे आने को राजी नहीं हुआ। बताया जा रहा है कि वह 4 दिन पहले नेपाल से आया था। सरोजनी नगर मार्केट में उसकी कोई दुकान नहीं है। वह दिमाग से अस्वस्थ बताया जा रहा है। वह जैसे ही पेड़ की सबसे पतली डाली पर चढ़ा अचानक से डाल टूट गई। वहीं मौके पर मौजूद दमकल कर्मचारियों ने नीचे जाल लगाया हुआ था, उन्होंने उसे फौरन लपक लिया। फिलहाल घायल व्यक्ति को एम्स ट्रॉमा सेंटर में भर्ती किया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। उसकी हालात नाजुक बनी हुई है।
Full View

Tags:    

Similar News

-->