दिल्ली नगर निगम ने जनसुनवाई के दौरान 600 शिकायतों का किया गया निबटान

Update: 2022-07-18 06:06 GMT

दिल्ली न्यूज़: दिल्ली नगर निगम द्वारा नागरिकों की समस्याओं व शिकायतों के निवारण शुरू किए गए जनसुनवाई में निगम जोनल कार्यालयों में लगातार शिकायतें मिल रही है। निगम को छिले 40 दिन के अंदर जनसुनवाई के दौरान लगभग 1500 शिकायतें मिली हैं, जिसमें से निगम की ओर से 600 से ज्यादा शिकायतों का निवारण कर दिया गया है।

गौरतलब है कि निगम ने अपने सभी 12 जोनल उपायुक्त कार्यालयों, नरेला, रोहिणी, करोलबाग, सिविल लाइन, सिटी-शहरी, केशवपुरम,नजफगढ़, सेंट्रल, दक्षिणी, पश्चिम, शाहदरा नार्थ व शाहदरा साउथ में सोमवार से शुक्रवार तक जनसुनवाई करता है। शुरू-शुरू में जनसुनवाई में शिकायकर्ता कम थे, लेकिन अब जनसुनवाई में आम लोगों की संख्या बढ़ रही है। जानकारी के अनुसार जनसुनवाई के दौरान सबसे ज्यादा शिकायत अवैध निर्माण, अतिक्रमण, गंदगी की लोग कर रहे हैं। इसके बाद आवारा कुत्ते अन्य पशुओ, जन्म व एवं मृत्यु प्रमाण पत्र में होने वाली गड़बड़ी सहित अन्य शिकायत भी लोग कर रहे हैं। निगम के अनुसार लोगों की शिकायतों को मौके पर ही निपटान करने की कोशश की जाती है और जो शिकायत सुलझ नहीं पाते हैं, उसे उच्च अधिकारियों के पास भेज दिया जाता है। बता दें कि उपराज्यपाल के आदेश के बाद निगम प्रशासन ने लोगों की शिकायतों के निवारण के लिए पिछले महीने के 6 जून से जनसुनवाई शुरू किया था। 

Tags:    

Similar News