दिल्ली के शाहदरा में ऑनलाइन लैपटॉप खरीदने के बहाने 2.33 लाख की हुई ठगी, जानिए पूरी खबर

Update: 2022-04-23 17:11 GMT
दिल्ली के शाहदरा में ऑनलाइन लैपटॉप खरीदने के बहाने 2.33 लाख की हुई ठगी, जानिए पूरी खबर
  • whatsapp icon

दिल्ली साइबर क्राइम न्यूज़: एक महिला को ऑनलाइन लैपटॉप बेचाना भारी पड़ गया। मामला शाहदरा इलाके का है जहां आरोपी ने महिला से लैपटॉप खरीदने के बहाने उसके खाते से 2.33 लाख रुपए की नकदी पर हाथ साफ कर दिया। पीडि़ता की शिकायत पर शाहदरा साइबर थाने की पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक सुरभि परिवार के साथ दिलशाद गार्डन में रहती हैं। उन्होंने अपना लैपटॉप बेचने के लिए ओएलएक्स पर डाला हुआ था। लैपटॉप खरीदने लिए एक युवक का फोन आया। उसने बताया कि उसकी पुराने लैपटॉप की एक दुकान अशोक नगर में है। वह उन्हें लैपटॉप के लिए ऑनलाइन भुगतान कर देगा। बाद में उसका कर्मचारी लैपटॉप लेने आएगा। महिला से पेटीएम का नंबर मांगा। इसके बाद उन्हें भुगतान के लिए क्यूआर कोट भेजा और स्कैन करने को कहा। सुरभि के स्कैन करते ही उनके खाते से सात बार में 2.33 लाख रुपये कट गए। फिर आरोपी कहने लगा कि एक लाख रुपये खाते में डाल दो तो रुपये वापस आ जाएंगे। उन्होंने मामले की शिकायत पुलिस में की। पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 

Tags:    

Similar News