NEW DELHI नई दिल्ली: उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सीलमपुर इलाके में कुछ अज्ञात लोगों ने 20 वर्षीय एक युवक की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना सोमवार को हुई। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रात करीब 11:40 बजे सीलमपुर के जे-ब्लॉक में गोलीबारी की घटना की सूचना मिली, जहां फोन करने वाले ने बताया कि उसके बेटे को गोली मार दी गई है। अधिकारी ने बताया कि घटनास्थल पर पहुंचने के बाद पता चला कि पीड़ित की पहचान समीर के रूप में हुई है और उसे पहले ही जेपीसी अस्पताल ले जाया जा चुका था,
जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया। अधिकारी ने बताया कि अपराध और एफएसएल टीमों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारी ने बताया कि सीलमपुर थाने में बीएनएस की धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस इलाके के सीसीटीवी फुटेज की जांच कर रही है। अधिकारी ने बताया कि आरोपियों की पहचान करने और उन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीमें तैनात की गई हैं।