New Delhi नई दिल्ली: दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में शनिवार रात एक 17 वर्षीय लड़के की पुरानी स्कूल रंजिश को लेकर तीन किशोरों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीनों आरोपित 16 वर्षीय किशोरों को गिरफ्तार कर लिया है।
घटना रात में हुई, जब पीड़ित ने पुरानी बात सुलझाने के लिए तीनों को बुलाया था, लेकिन बातचीत झगड़े में बदल गई। पुलिस के अनुसार, एक आरोपित ने पीड़ित का गला दबाया और दो ने चाकुओं से पेट व गले पर कई वार किए।
घायल को पहले नजदीकी अस्पताल ले जाया गया और फिर एम्स ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पीड़ित का पिता केरल में मजदूर है और मां घरेलू कामकाज करती है।