शाफ्ट और लिफ्ट के बीच फंसकर 15 वर्षीय लड़के की मौत

Update: 2023-02-13 09:33 GMT
नई दिल्ली। दिल्ली में एक फैक्ट्री के दूसरे तल पर दुर्घटनावश फिसलकर एक लिफ्ट के शाफ्ट में गिर जाने के कारण 15 वर्षीय लड़के की मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि लिफ्ट के निचले तल से ऊपर पहुंचने पर लड़के की कुचल कर मौत हो गई.
मृतक की पहचान आलोक के तौर पर हुई है. उसकी मां एयर कूलर फैक्ट्री में मजदूर के तौर पर काम करती है. पुलिस ने कहा कि घटना बाहरी दिल्ली के बवाना औद्योगिक क्षेत्र में दिन में करीब तीन बजे हुई. लड़का लिफ्ट के पास काम कर रहा था तभी वह अचानक फिसल गया और लिफ्ट के शाफ्ट में फंस गया.
Tags:    

Similar News