दिल्ली एयरपोर्ट पर तीन महीने तक 114 फ्लाइट्स रद्द

Update: 2025-06-07 09:28 GMT

Delhi दिल्ली: दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (IGIA) पर 15 जून से 15 सितंबर तक रनवे RW 10/28 का उन्नयन कार्य होगा, जिसके कारण करीब 114 फ्लाइट्स रद्द करनी पड़ेंगी। यह लगभग कुल उड़ानों का 7.5% है। इस दौरान कुल 200 फ्लाइट्स प्रभावित होंगी, जिनमें से 114 रद्द और 86 की समय-सारिणी बदलेगी।

रनवे के अपग्रेडेशन में Instrument Landing System (ILS) को CAT III मानक के अनुसार सुधारा जाएगा, जिससे कोहरे जैसी कम दृश्यता में भी उड़ान संचालन बेहतर होगा। ILS अपग्रेडेशन का काम नवंबर के अंत तक पूरा किया जाएगा।

DIAL के सीईओ ने बताया कि इस बदलाव से यात्रियों को पहले से सूचित किया जा रहा है। रनवे बंद होने के बावजूद, एयरलाइंस और एयरपोर्ट के बीच समन्वय से उड़ानों के शेड्यूल में संतुलन बनाकर संचालन सुचारू रखा जाएगा।दिल्ली एयरपोर्ट पर प्रतिदिन लगभग 1,450 उड़ानें होती है

Tags:    

Similar News

null