सुपोषित बच्चों एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से लाभान्वित हितग्राहियों का किया गया सम्मान
राजनांदगांव: मुख्यमंत्री सुपोषण अभियान के तहत जिले के सभी विकासखंडों एवं दूरस्थ सेक्टरों में 15 से 49 आयु वर्ग के किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं के लिए पौष्टिक गर्म भोजन का शुभारंभ किया गया। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के मार्गदर्शन में जिले में संचालित 3010 आंगनबाड़ी केन्द्रों के माध्यम से चिन्हांकित 5000 किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं में व्याप्त एनीमिया को दूर करने के लिए पौष्टिक गर्म भोजन प्रदान किया जाएगा। इस दौरान उपस्थित किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं को स्वास्थ्य एवं पोषण तथा एनीमिया के कारण, लक्षण व उपचार के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। प्रदत्त जानकारी पर आधारित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा सही जवाब देने वाली किशोरी बालिकाओं तथा महिलाओं को पुरस्कृत किया गया। जिले में गंभीर कुपोषित बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुपोषण पर विशेष ध्यान देते हुए कार्य किया जा रहा है और उन्हें पौष्टिक भाजन उपलब्ध कराया जा रहा है।