टैक्स बकाया वाहन स्वामी अब 31 मार्च 2023 तक ले सकते हैं योजना का लाभ

Update: 2022-08-19 05:25 GMT

मुंगेली: कोविड महामारी से उत्पन्न हुई विषम परिस्थितियों के कारण राज्य शासन की 'वन टाईम सेटलमेंट' योजना की अवधि में वृद्धि कर दी गई है। टैक्स बकाया वाहन स्वामी अब 31 मार्च 2023 तक इस योजना का लाभ ले सकते हैं। जिला परिवहन अधिकारी ने आज यहां बताया कि राज्य शाासन द्वारा जिले के वाहन स्वामियों के लिए वन टाईम सेटलमेंट योजना का लाभ लेने हेतु 31 मार्च 2023 तक का समय निर्धारित है। उन्होंने ''एकमुश्त निपटान'' योजना की अवधि की समाप्ति के पश्चात कर, शास्ति एवं ब्याज सहित पूर्ण राशि वसूल की जाएगी।



Tags:    

Similar News