उत्तर बस्तर कांकेर: जिले के नंदनमारा स्थित वृद्धाश्रम में आयुष विभाग द्वारा सियान-जतन कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों के लिए प्रत्येक गुरुवार को आयुष विभाग द्वारा विशेष ओपीडी का संचालित कर वृद्धजनों को लाभान्वित किया जा रहा है।