मुंगेली: कलेक्टर राहुल देव के निर्देशानुसार जिले में सड़क दुर्घटना व प्राकृतिक आपदा में मृतक के परिजनों व घायल व्यक्तियों को आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की जा रही है। इसी कड़ी में मुंगेली अनुविभाग के अनुविभागीय अधिकारी द्वारा विगत दिनों सड़क दुर्घटना में मृतक श्री चैतराम के निकटतम वारिस फोहारा बाई को 25 हजार रूपए की आर्थिक सहायता राशि की स्वीकृति प्रदान की गई है।