बारिश के कारण खराब हुई सड़कों की मरम्मत जल्द करें

Update: 2022-10-12 05:47 GMT
महासमुंद: आगामी खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी एक नवम्बर से होने वाली है। सुचारू रूप से धान खरीदी की व्यवस्था बनाए रखने तथा धान के अवैध परिवहनों पर कड़ी निगरानी रखें। उन्होंने कहा कि दीपावली से पहले तक हर हाल में धान खरीदी में उपयोग किए जाने वाले इलेक्ट्रॉनिक उपकरण धान खरीदी केंद्रों में पहुंचा दिए जाएं, जिससे धान खरीदी में कोई परेशानी न हो। बारिश के कारण ख़राब हुई नगरीय और ग्रामीण क्षेत्र की सड़क मरम्मत का कार्य जल्द से जल्द करने के निर्देश कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने समय सीमा की बैठक में दिए। वही उन्होंने शाला, आश्रम, आंगनबाड़ी केंद्र में रंगाई-पुताई करने कहा। इस अवसर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक, अपर कलेक्टर श्री ओ.पी. कोसरिया, श्री दुर्गेश वर्मा, एसडीएम श्री राकेश कुमार गोलछा सहित डिप्टी कलेक्टर एवं सभी विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर ने ज़िले के सभी गौठानों के रख-रखाव पर ध्यान देने के निर्देश दिए हैं। गोबर ख़रीदी, वर्मी उत्पादन की पोर्टल में सही एंट्री करने कहा। उन्होंने धान की कटाई के बाद गौठानों में पैरादान के लिए किसानों को प्रोत्साहित करने कहा। अच्छे काम करने वाले गौठान समिति के अध्यक्षों को चयनित कर एक नवम्बर राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर सम्मानित करने कहा। उन्होंने ज़िले के चयनित 10 रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का निर्माण गुणवत्तापूर्ण ढंग से करने की बात कहीं। कलेक्टर श्री क्षीरसागर ने मुख्यमंत्री की अभी हाल ही 8-9 को ली गई कांफ्रेंस का ज़िक्र करते हुए कहा कि ज़िले के आत्मानंद अंग्रेज़ी स्कूल का परफॉर्मेंस अच्छा रहा। आत्मानंद अंग्रेज़ी स्कूल में शेष भर्ती जल्दी, नियमों का पालन करते हुए करने कहा। उन्होंने कहा कि शिक्षकों की भर्ती में किसी भी तरह की गड़बड़ी न हो यह ध्यान रखें।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने कहा कि लंबित प्रकरणों का जल्द निराकरण करें और भविष्य में सभी काम समय-सीमा में निबटायें। जिन बच्चों आदि के जाति प्रमाण-पत्र किसी कारण अभी तक नहीं बने उन्हें बनाकर संबंधितों को दें। उन्होंने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को समय पर कार्यालय आने कहा। उन्होंने कार्यालय प्रमुखों को ऐसे कर्मचारियों पर नियंत्रण करने कहा। उन्होंने आगामी 15 नवम्बर से शुरु होने वाले मानस गान प्रतियोगिता के लिए जिले के रामायण मंडली समितियों का पंजीयन करने को कहा। बैठक में मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री एस. आलोक ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 नवम्बर से 15 दिसम्बर तक ग्रामीण स्तर पर और 5 जनवरी से 25 जनवरी तक विकासखण्ड स्तर पर मानस मंडली प्रतियोगिता का आयोजन होगा।
Tags:    

Similar News