विपत्तिग्रस्त परिवारों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत 12 लाख रू. की आर्थिक सहायता राशि मंजूर

Update: 2022-09-15 06:08 GMT
बेमेतरा: राजस्व पुस्तक परिपत्र (आर.बी.सी.) 6-4 परिशिष्ट-1 (पांच) के तहत कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला द्वारा जिले के 03 विपत्तिग्रस्त परिवारों को 4-4 लाख रुपये की मान से 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। ज्ञात हो कि प्राकृतिक आपदा से मृत्यु होने के फलस्वरुप मृतक के निकटतम वारिसान को यह आर्थिक सहायता राशि प्रदान किया जाता है। संयुक्त जिला कार्यालय बेमेतरा के राजस्व शाखा से प्राप्त जानकारी के अनुसार तहसील नवागढ़ के ग्राम कटई निवासी योगेश्वरी की आग मे जलने से मृत्यु होने पर परिजन मंतराम नवरंगे को 4 लाख रुपये, ग्राम खाम्ही निवासी संतोषी बाई की आग में जलने से मृत्यु होने पर परिजन गणेश राम साहू को 4 लाख रु, ग्राम दौनाडीह निवासी नमन साहू की सर्प के काटने से मृत्यु होने पर परिजन द्वारिका साहू को 4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। जिलाधीश ने बेमेतरा, नवागढ़ तहसीलदार को आरटीजीएस के माध्यम से हितग्राहियों/आवेदक के बैंक खाते में सहायता राशि की भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये हैं।
Tags:    

Similar News