रायपुर: सद्भावना दिवस के अवसर पर राजभवन के समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शांति, सद्भाव एवं एकता स्थापित करने की शपथ ली। राज्यपाल के सचिव श्री अमृत कुमार खलखो, विधिक सलाहकार श्री राजेश श्रीवास्तव, उपसचिव श्री दीपक अग्रवाल, नियंत्रक श्री हरवंश मिरी एवं अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने इस अवसर पर शपथ ली।

उल्लेखनीय है कि देश में 20 अगस्त को सद्भावना दिवस के रूप में मनाया जाता है। किंतु 19 एवं 20 अगस्त को शासकीय अवकाश होने के कारण आज यह शपथ ली गई। इस दिन सभी लोगों के द्वारा जाति, सम्प्रदाय, क्षेत्र, धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना स्थापित करने की तथा किसी भी प्रकार की हिंसा से दूर रहने और मतभेदों को शांतिपूर्ण एवं संवैधानिक तरीके से सुलझाने की शपथ ली जाती है।

Tags: