मुंगेली: जिला चिकित्सालय मुंगेली में निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा शुरू
मुंगेली: जिला मुख्यालय स्थित जिला चिकित्सालय में 05 दिसंबर से निःशुल्क सर्वाइकल कैंसर जांच की सुविधा शुरू हो गई है। इस सुविधा के उपलब्ध होने से सर्वाइकल कैंसर से पीड़ित महिलाओं को जिला से बाहर अन्य स्वास्थ्य संस्थाओं में जाना नहीं पड़ेगा। जिला चिकित्सालय में ही उन्हें निःशुल्क जांच एवं उपचार की सुविधा उपलब्ध है। सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक डा. एम. के. राय ने बताया कि जिला चिकित्सालय में इस सुविधा के शुरू होने से अब तक 05 मरीजों का सर्वाइकल कैंसर संबंधी स्वास्थ्य परीक्षण किया गया है। वहीं स्त्री रोग विशेषज्ञ डा. नेहा लाल ने बताया कि महिलाओं में कैसर से होने वाली मौत का सबसे आम कारण सर्वाइकल कैंसर होता है, लेकिन समय पर ईलाज कराने से इस बीमारी को ठीक किया जा सकता है।