कवर्धा: छत्तीसगढ़ की कबीरधाम जिले की बेटी अंकिता गुप्ता ने 15 अगस्त को यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहरा कर देश मे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन किया है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यूरोप जाने से पहले सुश्री अंकिता को अपने निवास में आमंत्रित कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भेंट किया था। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पर्वतारोही सुश्री अंकिता गुप्ता को इस सफलता पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। सुश्री अंकिता गुप्ता मूलतः कवर्धा की रहने वाली है। वर्तमान में वह कबीरधाम जिले में पुलिस विभाग के अंतर्गत आरक्षक के पद पर कार्य कर रही है।

आजादी के 75 वां वर्षगांठ अमृत महोत्सव पर अंकिता गुप्ता ने यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस (पश्चिम) जिसकी ऊँचाई 5642 मीटर यानी 18510 फिट है, जहाँ का तापमान माईनस 25 से माईनस 30 तक एवं हवा की गति 45 से 50 किलोमीटर तक था। इस विषम परिस्थिति में भी 15 अगस्त को सुबह 5 बजकर 43 मिनट में तिरंगा लहराकर और राज्य सरकार का न्याय एवं सशक्तिकरण का छत्तीसगढ़ मॉडल को प्रदर्शित कर कीर्तिमान रचा है। इसके बाद दूसरे दिन 16 अगस्त को यूरोप महाद्वीप में स्थित माउंट एलब्रुश (पूर्व) जिसकी ऊँचाई 5621 मीटर है, वहां पर सुबह 4 बजकर 23 मिनट में तिरंगा फतह किया।
अंकिता गुप्ता ने कहा कि यह सफलता मेरे देश के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व शहीदो को समर्पित है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश और जिलेवासियों के प्रेम व आशीर्वाद से सब सम्भव हुआ है। उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य सातों महाद्वीपो के चोटी में तिरंगा फहराकर देश का मान सम्मान बढ़ाना है।
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहरा कर देश व छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने पर बधाई और शुभकामनाएं
कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर ने यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहरा कर देश व छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने पर पर्वतारोही सुश्री अंकिता गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी। उल्लेखनीय है की छत्तीसगढ़ राज्य सरकार द्वारा सुश्री अंकिता को यूरोप में आयोजित इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए पांच लाख रुपए की आर्थिक की गई है। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने यूरोप जाने से पहले सुश्री अंकिता को अपने निवास में आमंत्रित कर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा भी भेंट किया था। सुश्री अंकिता गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए कैबिनेट मंत्री व कवर्धा विधायक श्री मोहम्मद अकबर के माध्यम से मुख्यमंत्री श्री बघेल को स्वेच्छाअनुदान मद से पांच लाख रूपए की मांग की थी। श्री अकबर ने अंकिता गुप्ता के आवेदन और छत्तीसगढ़ तथा राष्ट्र गौरव को विशेष ध्यान मे रखते हुए मुख्यमंत्री श्री बघेल से उनके इस आवेदन पर शीघ्रता से विचार करते हुए राशि स्वीकृति देने के लिए आग्रह किया था। सुश्री अंकिता ने छत्तीसगढ़ शासन व कैबिनेट मंत्री श्री मोहम्मद अकबर के प्रति आभार प्रकट किया।
अंकिता गुप्ता ने यूरोप की दो चोटी को फतह करके देश व राज्य एवं अपने जिले का नाम रोशन किया
अंकिता गुप्ता ने यूरोप की दो चोटी को फतह करके देश व राज्य एवं अपने जिले का नाम रोशन किया है। यूरोप की इन दोनों चोटी पर तिरंगा फतह करने वाली छत्तीसगढ़ की पहली पर्वतारोही है। इन दोनों चोटी को छत्तीसगढ़ से आज तक किसी ने भी फतह नही किया है। उन्होंने इन दोनों चोटी में तिरंगा फतह कर इतिहास रचा है।
अंकिता गुप्ता ने विगत जनवरी माह में यूटी कांगड़ी की 6080 मीटर ऊची चोटी फतेह की
अंकिता गुप्ता ने विगत जनवरी माह में लेह लद्दाख के यूटी कांगड़ी की 6080 मीटर यानी 19914 फिट ऊची चोटी फतेह कर चुकी है। उन्होंने बताया कि चोटी पर तापमान माइनस 39 डिग्री सेल्सियस था।
कलेक्टर एवं जिले के अधिकारियों ने दी बधाई
यूरोपीय महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर तिरंगा फहरा कर देश मे छत्तीसगढ़ का नाम रौशन करने पर कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे सहित जिले के अधिकारियों ने पर्वतारोही सुश्री अंकिता गुप्ता को बधाई और शुभकामनाएं दी।


Tags: