शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय कांकेर में विभिन्न पदों पर भर्ती हेतु पात्र-अपात्र की सूची जारी
उत्तर बस्तर कांकेर: कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड बस्तर संभाग जगदलपुर द्वारा विभिन्न पदों जैसे सीनियर टेक्नीशियन मैकेनिकल, सीनियर टेक्नीशियन इलेक्ट्रीकल, सीनियर टेक्नीशियन इलेक्ट्रॉनिक्स, सीनियर टेक्नीशियन रेफ्रिजरेशन, डायटिशियन, स्टेटिषियन, टेक्नीशियन, ईसीजी टेक्नीशियन, फार्मासिस्ट ग्रेड-02, स्टुअर्ड, टेक्निकल असिस्टेंट, सुपरवाईजर, जूनियर टेक्नीशियन, लैब टेक्नीशियन और कारपेंटर की सीधी भर्ती हेतु दावा आपत्ति निराकरण उपरांत पुनः पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी किया गया है। शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नंदनमारा कांकेर के अधिष्ठाता ने जानकारी दी है कि पात्र-अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जिले के वेबसाईट www.kanker.gov.in के पर अपलोड किया गया है, जिसका अवलोकन किया जा सकता है तथा कार्यालय अधिष्ठाता शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय नंदनमारा कांकेर के कार्यालयीन सूचना पटल में भी अवलोकन किया जा सकता है।