जगदलपुर: कमिश्नर श्याम धावड़े ने संभाग आयुक्त कार्यालय में किया ध्वजारोहण
जगदलपुर: स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बस्तर संभागीय मुख्यालय जगदलपुर स्थित कमिश्नर कार्यालय में संभागायुक्त श्री श्याम धावड़े ने ध्वजारोहण किया। कमिश्नर ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर कमिश्नर कार्यालय में उपायुक्त श्री बीएस सिदार, श्री ऋतुराज बिसेन, कोष लेखा एवं पेंशन के संयुक्त संचालक श्री धीरज नशीने, उद्यानिकी विभाग के उप संचालक श्री एके कुशवाह सहित कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा आयुक्त कार्यालय परिसर स्थित विभिन्न कार्यालयों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।