हितग्राहियों को प्रतिमाह समय पर राशन सामग्री उपलब्ध कराने के दिए निर्देश
मुंगेली: कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन सिंह ने आज जिला मुख्यालय के गेम्बोपारा में संचालित शासकीय उचित मूल्य की दुकान का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने वहां राशन सामग्री की भंडारण, वितरण, हितग्राहियों की संख्या, दुकान संचालित करने का समय आदि की जानकारी ली। उन्होंने मौके पर राशन सामग्री की गुणवत्ता भी देखी। कलेक्टर डॉ सिंह ने कहा कि हितग्राहियों को प्रतिमाह समय पर राशन सामग्री उपलब्ध होना चाहिए। उन्होंने हितग्राहियों से भी चर्चा कर शासकीय उचित मूल्य की दुकान से उपलब्ध राशन सामग्री के संबंध में जानकारी ली। हितग्राहियों ने बताया कि उन्हें प्रतिमाह समय पर राशन सामग्री उपलब्ध होता है। राशन सामग्री लेने में परेशानी नही होती। कलेक्टर ने संतुष्टि जाहिर की। उन्होंने स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम स्कूल दाउपारा मुंगेली का निरीक्षण किया किया और आवश्यक निर्देश दिए। इस अवसर पर संबंधित विभाग के अधिकारी मौजूद थे।