जनदर्शन में कलेक्टर ने मो. रफीक को दिलवाया बैटरी चालित ट्रायसायकल

Update: 2022-03-24 03:20 GMT

रायपुर: कलेक्टर सौरभ कुमार ने कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन लेकर पहुंचे मौदहापारा के मो. रफीक को बैटरी चालित ट्रायसायकल दिलवाया। कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित कलेक्टर जनदर्शन में मौदहापारा रायपुर के निवासी मो. रफीक ने अपने दिव्यांगता के कारण बैटरी चालित ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए कलेक्टर को आवेदन दिया।

कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के संयुक्त संचालक श्री भूपेंद्र पांडे तत्काल ही हितग्राही को लाभ पहुंचाने निर्देशित किए। समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों ने तत्परता से कलेक्टोरेट परिसर में अपर कलेक्टर बी.सी.साहू की उपस्थिति में मो. रफीक को बैटरी चलित ट्रायसायकल प्रदान किया।
दिव्यांग मो. रफीक ने जिला प्रशासन का आभार व्यक्त करते हुए कहा की कलेक्टर एवं जिला प्रशासन की मदद से उन्हें भाठागांव में एक दुकान आवंटित किया गया है, जहां वे फल विक्रय का कार्य करते हैं। मौदहापारा से भाठागांव की दूरी अधिक होने के कारण उन्हें आने-जाने में बहुत परेशानी होती थी। अब उन्हें बैटरी चालित ट्रायसायकल मिलने से आसानी से अपने घर से दुकान तक जा सकेंगे तथा उन्हें परेशानियों का सामना भी नहीं करना पड़ेगा। जिससे वे अपने परिवार को भी ज्यादा समय दे पाएंगे।

Similar News