शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन की होगी भर्ती

Update: 2022-08-19 05:26 GMT

मुंगेली: मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि 15वें आयोग सत्र 2021-22 हेतु चिकित्सा अनुदान के अधीन शहरी स्वास्थ्य संस्थाओं में मानव संसाधन की भर्ती की जाएगी। इस हेतु प्राप्त आवेदन पत्रों की जांच एवं सत्यापन उपरांत अंतिम प्रावीण्य सूची जारी कर दी गई है। जारी अंतिम प्रावीण्य सूची के आधार पर पात्र अभ्यर्थियों की कौशल परीक्षा 25 और 26 अगस्त को आयोजित की जा रही है। कौशल परीक्षा में आमंत्रित अभ्यर्थियों की सूची, कौशल परीक्षा हेतु समय-सारिणी एवं प्रवेश -पत्र आदि की जानकारी के लिए कार्यायल मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के सूचना-पटल तथा जिले के वेबसाईट www.mungeli.gov.in का अवलोकन किया जा सकता है।



Tags:    

Similar News