ग्रामीण औद्योगिक पार्क के लिए प्रत्येक वि.ख. के लिए दो-दो ग्राम पंचायतों का चयन

Update: 2022-10-14 05:51 GMT
बेमेतरा: सुराजी गांव योजना के अन्तर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में नरवा गरवा घुरवा अऊ बाड़ी का संचालन किया जा रहा है, इसके बेहतर परिणाम सामने आ रहा है। इस योजना में महिला स्व-सहायता समूह जुड़कर दाल मिल, आटा चक्की, मछली पालन, दोना पत्तल, मशाला यूनिट राइस मिल का संचालन किया जा रहा है। इससे उनकी आमदनी में बढ़ोत्तरी हो रही है। मुख्यमंत्री द्वारा 02 अक्टूबर 2022 गांधी जयंती के दिन प्रदेश स्तर पर रुरल इंडस्ट्रियल पार्क का शिलान्यास किया था। कलेक्टर श्री जितेन्द्र कुमार शुक्ला ने बताया कि बेमेतरा जिले के प्रत्येक विकासखण्डों में दो-दो ग्रामीण औद्योगिक पार्क के रुप में चिन्हित किया गया है इनमें जनपद पंचायत बेमेतरा के अन्तर्गत गांगपुर (ब) एवं झालम, जप साजा के अन्तर्गत ग्राम राखी एवं ओड़िया, नवागढ़ के अन्तर्गत अमलडीहा एवं मोहतरा तथा जनपद पंचायत बेरला के अन्तर्गत सांकरा एवं रामपुर (भांड़) शामिल है। रीपा योजना का मूल उद्देश्य ग्रामीण गरीब परिवारों के लिए आजीविका के माध्यम से अतिरिक्त आय के साधन बनाना और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करना है। राज्य शासन द्वारा प्रत्येक औद्योगिक पार्क के लिए दो-दो करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की जायेगी। रीपा के अन्तर्गत दाल मिल आयल मिल फिनाईल निर्माण, मछली पालन, बाड़ी विकास, मुर्गी पालन, सबुन/निरमा निर्माण, केला तना रेशा से बना दत्पाद, चना-मुर्रा, पैकेजिंग मशीन, मिनी राईस मिल, फेब्रिकेशन, वेल्डिंग वर्कशॉप एवं गमला निर्माण आदि युनिट लगाई जायेगी।
Tags:    

Similar News