दीवाल ढहकर गिरने से एक ही परिवार के पांच व्यक्तियों की मौत, कलेक्टर ने जताया गहरा शोक

Update: 2022-08-15 11:03 GMT

उत्तर बस्तर कांकेर: जिले में हो रही अनवरत बारिश से पखांजूर तहसील के ग्राम पंचायत विकास पल्ली के ग्राम पी.व्ही.-110 निवासी परिमल मलिक एवं उसकी पत्नि और तीन बच्चियां पर मकान का कच्चा दीवाल ढहकर गिरने से दबकर मौत होने पर कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए शोक-संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है तथा एसडीएम व तहसीलदार पखांजूर को पीड़ित परिवारों के लिए तत्काल आरबीसी 6-4 के तहत प्रकरण बनाकर सहायता करने के निर्देश दिये हैं।

कलेक्टर के निर्देश पर एसडीएम, तहसीलदार और थानेदार पखांजूर नदी को नाव से पार कर घटना स्थल पर पहुंच चुके हैं। जिला मुख्यालय कांकेर से कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला और पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा भी घटना स्थल के लिए तत्काल रवाना हो गये हैं।


Tags:    

Similar News