प्राकृतिक आपदा पीड़ित 5 परिवारों को 20 लाख रूपए की दी गई आर्थिक सहायता

Update: 2022-09-27 04:55 GMT
जगदलपुर: कलेक्टर चंदन कुमार द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रावधानों के तहत प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 05 परिवारों को 20 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
इसमें तहसील बस्तर ग्राम घाटपदमुर निवासी सुखमती की मृत्यु पानी में डूबने से माता संगीता को, तहसील लोहण्डीगुड़ा ग्राम करेकोट के निवासी रतनी की मृत्यु सांप काटने से पति सुदू को, तहसील बास्तानार ग्राम बडे़किलेपाल के निवासी करसे की मृत्यु पानी में डूबने से पिता जन्नू को, तहसील तोकापाल ग्राम गुर्राम के निवासी सन्तू की मृत्यु पानी में डूबने से माता श्रीमती आयती को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई।
Tags:    

Similar News