कोण्डागांव: कलेक्टर दीपक सोनी द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के तहत् प्राकृतिक आपदा पीड़ितों के वारिसों को 08 लाख रूपये की आर्थिक सहायता अनुदान राशि प्रदान करने की स्वीकृति दी गयी है। जिसके तहत् कोण्डागांव तहसील अंतर्गत बड़ेबंजोड़ा निवासी श्रीमती कोतेबाई पति श्री सगनूराम एवं श्री सगनूराम पिता लखमू को 04 लाख रूपये और मालगांव निवासी श्रीमती रमशीला नेताम पति श्री हरिलाल नेताम एवं हरिलाल नेताम पिता सुकमन नेताम को 04 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने की स्वीकृति दी गई है। उक्त स्वीकृत सहायता राशि संबंधित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश तहसीलदार कोण्डागांव को दिये गये हैं।