बलौदाबाजार: प्राकृतिक आपदा से मृत के निकट परिजन के लिए 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर रजत बंसल ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत 18 अक्टूबर 2022 को ये स्वीकृति प्रदान की हैं। जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार लाभान्वित हितग्राहि में नीरज कुमार दीक्षित जोईधा पिता स्व.रमेश दीक्षित, निवासी ग्राम रिकोकला तहसील कसडोल हैं। हितग्राही के निकट परिजन के आग से जलने से मौत हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदार को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।