एकलव्य आवासीय विद्यालय में 12 मई तक होगा प्रवेश

Update: 2022-05-09 03:45 GMT

नारायणपुर: जिले में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों मंे कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु मेरिट सूची तैयार कर प्रकाशित की गयी है। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय, छेरीबेड़ा/ ओरछा (छोटेडांेगर) प्रत्येक विद्यालय में 30 बालक और 30 बालिका कुल 60 विद्यार्थियों को प्रवेशित कराया जाएगा। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री संजय चंदेल ने जानकारी देते हुए बताया कि चयनित विद्यार्थियों आवश्यक दस्तावेज के साथ 12 मई 2022 तक विद्यालय में उपस्थित होकर प्रवेश ले सकते है। प्रवेश हेतु कक्षा 5वीं की अंकसूची, शाला स्थानांन्तरण प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, जिला चिकित्सालय बोर्ड का स्वाथ्य प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साईज फोटो 4 नग और बैंक पास बुक की छायाप्रति लाना होगा। एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में चयनित विद्यार्थियों को संबंधित विद्यालयों में चयन सूची अनुसार निर्धारित तिथि तक विद्यालय में अनिवार्य रूप से प्रवेश करना होगा। निर्धारित तिथि पर प्रवेश नहीं लेने पर प्रतीक्षा सूची से विद्यार्थी को वरीयता क्रमानुसार प्रवेश दिया जाएगा। संबंधित छात्र छात्राएं चयन सूची कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय एवं संबंधित एकलव्य विद्यालय के सूचना पटल पर अवलोकन कर सकते है।



Similar News