पटवारी में चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु 22 अगस्त 2022 को होगी कांउसिलिंग
नारायणपुर: व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा आयोजित पटवारी प्रशिक्षण चयन परीक्षा से चयनित अभ्यर्थियों के प्रशिक्षण हेतु कार्यालय कलेक्टर जिला नारायणपुर के कक्ष क्रमांक 53 में 22 अगस्त 2022 को समय प्रातः 11 बजे निर्धारित की गई है। जिसमें अभ्यर्थियों को जाति प्रमाण पत्र, स्थानीय निवास प्रमाण पत्र, शैक्षणिक योग्यता प्रमाण पत्र (10वीं, 12वीं), कम्प्यूटर अर्हता संबंधी प्रमाण पत्र की मूल प्रति एवं स्व-प्रमाणित छायाप्रति के साथ आहुत किया गया है।