केसीजी के राजा फतेह खेल मैदान में प्रथम गणतंत्र दिवस कार्यक्रम के तैयारियों की कलेक्टर ने की समीक्षा

Update: 2023-01-24 03:54 GMT
खैरागढ़: कलेक्टर जगदीश कुमार सोनकर ने 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस आयोजन के संबंध में जिला अधिकारियों की समीक्षा राजा फतेह सिंह खेल मैदान में स्थल पर जाकर लिया । जिले का प्रथम गणतंत्र दिवस समारोह का मुख्य आयोजन स्थल राजा फतेह सिंह खेल मैदान खैरागढ़ में किया जायेगा।
गणतंत्र दिवस कार्यक्रम की सभी तैयारियों के संबंध मे विभागीय अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्यक्रम की सफलता सुनिश्चित करने कहा। उन्होंने बताया कि प्रथम गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह 26 जनवरी को सुबह 9 बजे राजा फत्तेह सिंह मैदान खैरागढ़ में आयोजित होगा। कलेक्टर ने बताया कि अंतिम रिहर्सल 24 जनवरी को प्रातः 4 बजे से राजा फत्तेह सिंह मैदान खैरागढ़ में किया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को समय में उपस्थित होने के निर्देश दिए हैं।
कोविड.19 के फैलाव को दृष्टिगत रखते हुए कोविड प्रोटोकॉल अन्तर्गत स्कूल बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। गणतंत्र दिवस के अवसर पर 25 एवं 26 जनवरी 2023 को रात्रि में सभी शासकीय भवनों पर रोशनी की जाएगी। उन्होंने बताया कि ग्राउंड में इस वर्ष इच्छुक विभागों द्वारा झांकियों की प्रस्तुति किया जाएगा। उन्होंने कहा की जिले स्थित सभी कार्यालयों में गणतंत्र दिवस पर आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रम सुबह 8 बजे के पूर्व सम्पन्न करा लिए जाए। उन्होंने बताया कि कलेक्टोरेट में सुबह 8 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा एवं जिला स्तरीय पुरस्कार का भी वितरण किया जाएगा। पुलिस, एन. सी. सी. और स्काउट कैडेट्स आकर्षक परेड का प्रर्दशन करेंगे।
गणतंत्र दिवस के अवसर विभागीय चलित झांकिया का प्रदर्शन किया जायेगा । गोधन न्याय योजना सें सबंधित झांकी कृषि विभाग, हाईटेक नर्सरी का जीवन प्रदर्शन झांकी उद्यानिकी विभाग, नवीन खैरागढ़ नई शिक्षा नीति पर आधारित झांकी शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री आवास योजना की झांकी, जल-जीवन मिशन,नल जल योजना, मुख्यमंत्री हाट बाजार,मछली पालन ,गोठान में नस्ल सुधार एंव मल्टी एक्टीविटी एवं अन्य कई विभागों की झांकियो का प्रदर्शन ग्राउंड में किया जावेगा।
कलेक्टर ने पुलिस विभाग के अधिकारियों को मुख्य कार्यक्रम स्थल पर यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था सुनिश्चित करने नगर पालिका खैरागढ़ को ग्राउंड में साफ.सफाई एवं पीने की पानी की व्यवस्थाए वनमंडलाधिकारी को पुलिस परेड ग्राउंड पर बैरिकेडिंग की व्यवस्था करनेए छत्तीसगढ़ विद्युत मंडल के अधिकारियों को कार्यक्रम के दौरान निर्बाध विद्युत व्यवस्था करनेए उद्यान विभाग के अधिकारी को गमले की व्यवस्था करने तथा मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी को पैरामेडिकल स्टॉफ एवं औषधियों सहित एंबुलेंस की व्यवस्था सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों को दी गई जिम्मेदारी को कर्तव्यनिष्ठ होकर करने कहा।
कार्यक्रम के रूपरेखा तैयारियों के समय सयुंक्त कलेक्टर प्रकाश राजपुत, सुनील शर्मा, डिप्टी कलेक्टर आभा तिवारी, टंकेश्वर साहु, पुलिस विभाग के SDOP खैरागढ और गंडई, के.वी. राव, जिला शिक्षा अधिकारी, जनसम्पर्क से डॉ. मक़सूद, सूरज सिदार सीएमओ खैरागढ़, रविन्द्र मेहरा उद्यानिकी, राजकुमार सोलंकी उपसंचालक कृषि एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
Tags:    

Similar News

-->