कलेक्टर ने पर्यावरण संरक्षण हेतु जशपुर जनपद के ग्राम टेकुल में किया पौधरोपण

Update: 2022-08-10 04:50 GMT

जशपुरनगर: कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल ने विगत दिवस जशपुर जनपद के टेकुल पंचायत में पर्यावरण संरक्षण एवं पर्यावरण के प्रति लोगों में जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से पौधरोपण किया। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत श्री जितेंद्र यादव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों ने भी पौधे रोपित किए।वृक्षारोपण करते हुए ने कलेक्टर ने कहा कि पर्यावरण एवं मनुष्य का अटूट संबंध है। इसलिए पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी लोगों कोअधिक से अधिक लगाकर उसकी रक्षा करनी होगी। इस हेतु उन्होंने ट्री गार्ड लगाने एवं पौधों की देखभाल करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। इसी प्रकार कलेक्टर ने गिरांग पंचायत में जल सरंक्षण हेतु निर्मित स्टॉप डेम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्टॉप डेम के माध्यम सिंचाई का लाभ ले रहे किसानों से चर्चा कर खेतों में ली जाने वाली फसलों के बारे में जानकारी ली। उन्होंने अधिक से अधिक किसानों को स्टॉप डेम के माध्यम से सिंचाई का लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया। कलेक्टर ने समय समय पर स्टॉप डेम की साफ सफाई कराने के लिए निर्देशित किया।



Similar News