कलेक्टर ने ग्राम पेंदलकुही, खुर्सीटिकुल गौठान का निरीक्षण

Update: 2022-09-25 02:44 GMT
मोहला: कलेक्टर मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी श्री एस जयवर्धन ने अम्बागढ़ चौकी विकासखण्ड के ग्राम पेंदलकुही एवं खुर्सीटिकुल गौठान का निरीक्षण किया। कलेक्टर गौठान में स्वसहायता समूह की महिलाओं से रूबरू हुए। उन्होंने गौठान में संचालित गतिविधियों की जानकारी ली। इस दौरान कलेक्टर ने गौठान में बनाएं जा रहे वर्मी कम्पोस्ट की गुणवत्ता की जांच की। गौठान में महिला स्वसहायता समूह द्वारा निर्मित किए जा रहे वस्तुओं का निरीक्षण किया एवं उनका उत्साहवर्धन किया।
Tags:    

Similar News

-->