कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने फसल का आकस्मिक निरीक्षण किया

Update: 2022-08-18 03:22 GMT

उत्तर बस्तर कांकेर: कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज भानुप्रतापपुर तहसील के ग्राम चवेला के मरार पारा में किये जा रहे गिरदावरी कार्य का आकस्मिक निरीक्षण किया। पटवारी श्री लक्ष्मण धनेन्द्र द्वारा कृषक सुरेन्द्र कुमार कोठेवार के खेत के पास गिरदावरी कार्य किया जा रहा था। उनके द्वारा द्वारा जानकारी दी गई कि ग्राम चबेला में 530 खसरा हैं, जिसमें से 100 खसरों का गिरदावरी कार्य पूर्ण हो चुका है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा भानुप्रतापपुर एवं दुर्गूकोंदल के तहसीलदार को 15 सितंबर तक गिरदावरी का कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत कांकेर जिले में 01 अगस्त को गिदरावरी का कार्य प्रारंभ किया गया है, अभी तक 47 हजार 815 खसरों की प्रविष्टि की जा चुकी है। अंतागढ़ तहसील में 3003 खसरा, कांकेर तहसील में 14942 खसरा, चारामा तहसील में 8457 खसरा, दुर्गूकोंदल तहसील में 158 खसरा, नरहरपुर तहसील में 7848 खसरा, पखांजूर तहसील में 6660 खसरा और भानुप्रतापपुर में 6747 खसरों की प्रविष्टि गिरदावरी के लिए की गई है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सभी तहसीलदार एवं एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि गिरदावरी कार्य के साथ-साथ अतिवृष्टि से फसल को हुई क्षति का भी आकलन किया जाए तथा प्रभावित किसानों को नियमानुसार मुआवजा राशि प्रदान किया जावे।
कलेक्टर ने किया फसल क्षति का अवलोकन
अत्यधिक बारिश के कारण धान फसल को हुई क्षति का कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा अवलोकन किया गया। उनके द्वारा दुर्गूकोंदल विकासखण्ड के ग्राम पंचायत दमकसा के ग्राम आमागुहान डोंगरीपारा के किसान सुकदान दुग्गा, गौतरिया कमरो एवं दशरीबाई दुग्गा के खेत के धान फसल को अतिवृष्टि से हुई क्षति का निरीक्षण कर नियमानुसार मुआवजा प्रकरण बनाने के लिए तहसीलदार दुर्गूकोंदल आशीष देवहरी को निर्देश दिये गये। निरीक्षण के दौरान जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर मनीष साहू, तहसीलदार भानुप्रतापपुर सुरेन्द्र उर्वशा एवं तहसीलदार दुर्गूकोंदल आशीष देवहरी भी मौजूद थे।


Tags:    

Similar News

-->