कलेक्टर ने हर घर तिरंगा अभियान के तहत निर्धारित ध्वज संहिता का पालन कर जिले वासियों को तिरंगा फहराने की अपील
सूरजपुर: आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत स्वतंत्रता सप्ताह के अवसर पर 13 से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा झंडा कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसके अंतर्गत सभी नागरिकों को अपने अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के लिए प्रेरित किया जा रहा है ताकि लोगों में देशभक्ति का भावना और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान में वृद्धि हो। इसी कड़ी में आज कलेक्टर सुश्री इफ्फत आरा ने जिले के प्रबुद्ध नागरिकों, सामाजिक संगठनों, स्वैच्छिक संगठनों के साथ कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में परिचर्चा की। उन्होंने चर्चा करते हुए हर घर तिरंगा अभियान के तहत निर्धारित ध्वज संहिता का पालन करते हुए जिले वासियों को प्रत्येक शासकीय कार्यालयों एवं निजी घरों में तिरंगा फहराने अपील की है। इस दौरान उन्होंने उपस्थित सभी वरिष्ठ नागरिकों एवं विभिन्न संगठनों से सुझाव भी आमंत्रित किया तथा संहिता के नियमों का पालन कर बड़े शान एवं उत्साह से तिरंगा फहराने कहा है। इस दौरान संयुक्त कलेक्टर श्री नरेंद्र पैकरा, डॉ. प्रियंका वर्मा, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्री चंद्रबेस सिसोदिया, बाल संरक्षण अधिकारी श्री मनोज जयसवाल, श्रम इंस्पेक्टर श्री रमेश साहू, वरिष्ठ नागरिक संघ, ग्रामीण चिकित्सा संघ, अधिवक्ता गण, भारतीय राष्ट्रीय ट्रेड यूनियन, किसान संगठन, छत्तीसगढ़ सहायक शिक्षक फेडरेशन, अभियंता सेवानिवृत्त संघ, कर्मचारी अधिकारी सहित अन्य संगठनों के सदस्य उपस्थित थे।