समग्र शिक्षा दंतेवाड़ा में दावा आपत्ति 30 जनवरी तक आमंत्रित

Update: 2023-01-26 03:04 GMT
दंतेवाड़ा: जिला अंतर्गत विकासखंड गीदम के एजुकेशन सिटी जावंगा में संचालित सक्षम आवासीय परिसर जावंगा क्रमांक 1 एवं 2 के रिक्त विभिन्न पदों विशेष शिक्षक - एम.आर., विशेष शिक्षक व्ही. आई., फिजियोथेरेपिस्ट, ऑडियोलॉजिस्ट, ऑक्यूपेशनल थेरेपिस्ट, पी.टी. आई. के पद पर दस्तावेज सत्यापन में उपस्थिति के आधार पर चयनित/प्रतिक्षारत सूची एवं संगीत शिक्षक (गायन), कम्प्यूटर शिक्षक, आर्ट एंड क्राफ्ट शिक्षक, सहायक ग्रेड-3 के पदों पर कौशल परीक्षा के आधार पर अंतिम वरियता सूची का प्रकाशन दावा आपत्ति हेतु जिले के आधिकारिक वेबसाइट www.dantewada.cg.nic.in में प्रकाशित की गई है। दावा आपत्ति सूची में आपत्ति होने पर 30 जनवरी 2023 तक कार्यालयीन समय 5.30 बजे तक जिला परियोजना कार्यालय, समग्र शिक्षा, दंतेवाड़ा में आवेदन किया जा सकता है।
Tags:    

Similar News