एकलव्य आवासीय विद्यालय मैनपुर एवं कोसमबुड़ा में दावा आमंत्रित

Update: 2022-08-17 04:59 GMT

गरियाबंद: जिले में एकलव्य आवासीय विद्यालय मैनपुर (अंग्रेजी माध्यम)/कोसमबुड़ा में रिक्त सीट को लेटरल एण्ट्री से प्रवेश हेतु अनुसूचित जनजाति के छात्र-छात्राओं से 10 जुलाई 2022 तक आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था। कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में लेटरल एंट्री से प्रवेश हेतु शाला स्तर पर प्राक्कचयन परीक्षा 6 अगस्त 2022 को आयोजित की गई थी।

एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा (छुरा) के प्राचार्य से मिली जानकारी अनुसार 16 अगस्त 2022 को प्रावधिक सूची जारी कर दिया गया है। अभ्यर्थी 19 अगस्त 2022 तक दावा हेतु आवेदन प्राचार्य एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय कोसमबुड़ा में प्रस्तुत कर सकते हैं।

Tags:    

Similar News