कंचनपुर स्टापडेम निर्माण के लिए 2 करोड़ की स्वीकृति

Update: 2022-04-22 05:08 GMT

रायपुर: जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के जैजैपुर विकासखण्ड स्थित लोकल नाला पर कंचनपुर स्टापडेम निर्माण के लिए 1 करोड़ 99 लाख 92 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता मिनीमाता हसदेव बांगो परियोजना बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस स्टापडेम के निर्माण से ग्रामीणों को पेयजल, निस्तार के साथ-साथ भू-जल संवर्धन एवं किसानों को स्वयं के साधन से 58 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध हो सकेगा।


Similar News