सुकमा: शासकीय पॉलीटेक्निक सुकमा में डिप्लोमा इंजीनियरिंग के सिविल, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल ब्रांच में प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष (लेटरल एंट्री) में प्रवेश के लिए संस्थावार ऑनलाईन काउंसिलिंग 17-18 अक्टूबर से 25-26 अक्टूबर तक चलेगी। इच्छुक अभ्यर्थियों के लिए संस्था में समस्त ऑनलाईन एंट्री एवं डी.वी.सी. की सुविधा दी जाएगी। प्रवेश संबंधी अधिक के लिए कार्यालयीन समय में शासकीय पॉलीटेक्निक कुम्हाररास सुकमा में उपस्थित होकर अथवा मोबाइल नम्बर +91-8839808532, +91-7999063380 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके साथ ही संस्था की आधिकारिक वेबसाइट www.gpolysukma.in तथा www.cgdteraipur.cgstate-gov.in का भी अवलोकन कर सकते हैं।
Tags: