राजनांदगांव: कलेक्टर डोमन सिंह ने छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण मद से राजनांदगांव विकासखंड एवं डोंगरगांव विकासखंड में विभिन्न कार्यों के लिए 12 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है। राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बैगाटोला में मंच निर्माण के लिए 1 लाख 50 हजार रूपए, ग्राम भंवरमरा में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 6 लाख 50 हजार रूपए तथा डोंगरगांव विकासखंड के शासकीय डॉ. बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर महाविद्यालय डोंगरगांव में खेल उपकरण के लिए 4 लाख रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की है।