बधान नाला में स्टापडेम निर्माण के लिए 1.94 करोड़ की स्वीकृति

Update: 2022-10-06 04:08 GMT
रायपुर: जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जांजगीर-चांपा जिले के मालखरौदा विकासखण्ड अंतर्गत बधान नाला में नगझर स्टापडेम निर्माण कार्य के लिए एक करोड़ 94 लाख 81 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्यमंत्री अभियंता हसदेव कछार बिलासपुर को प्रदान की गई है। इस स्टापडेम के निर्माण से पेयजल, निस्तारी, भू-जल संवर्धन के साथ-साथ कृषकों को स्वयं के साधन से 85 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जल उपलब्ध होगा।
Tags:    

Similar News