YouTube को मिला नया अपडेट, कई बड़े फीचर्स बनेंगे हिस्सा

Update: 2022-10-26 05:46 GMT

YouTube को एक नया डिजाइन दिया गया है, जिसमें पिंच टू जूम जैसे कई नए अपडेट मिलते हैं। बता दें कि YouTube ने एक बड़ा अपडेट जारी किया है, जो ऐप के इंटरफ़ेस को बदल देता है और कुछ सुधार भी लाता है। लेटेस्ट सॉफ़्टवेयर अपडेट में पिंच-टू-ज़ूम फीचर, एम्बिएंट मोड, प्रिसाइस्‌ सीकिंग जैसे बहुत से फीचर्स शामिल किए गए है। आइये इन फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

YouTube लिंक बटन

अब वीडियो विवरण में दिखने वाले YouTube लिंक बटन में बदल जाएंगे। इसके अलावा, डिस्ट्रेक्शन को कम करने के लिए लाइक, शेयर और डाउनलोड जैसे बटन को भी निचले हिस्से में ट्रांसफर कर दिया गया है। क्रिएटर्स के लिए अच्छी बात यह है कि कंपनी ने सब्सक्राइब बटन को ज्यादा हाईलाइट कर दिया है। यूजर अब एक अंडाकार सफेद बॉक्स में क्रिएटर्स के नाम के पास सब्सक्रिपिशन बटन देखेंगे।

एंबियंट मोड

इस नए अपडेट में एक एंबियंट मोड भी जोड़ा गया है, जो किसी वीडियो के ठीक नीचे एक सूक्ष्म प्रभाव जोड़ता है। यह फीचर वेब और मोबाइल पर डार्क थीम में उपलब्ध होगा। बता दें कि कंपनी ने डार्क थीम में भी सुधार किया है और स्क्रीन पर रंगों को अधिक पॉप बनाने के लिए इसे एक शेड डार्क कर दिया है। इसे वेब, मोबाइल और स्मार्ट टीवी पर रोल आउट किया जाएगा।


Tags:    

Similar News