Business बिजनेस: चीन की प्रमुख टेक कंपनी शाओमी इस हफ्ते अपनी नई YU7 इलेक्ट्रिक SUV लॉन्च करने जा रही है। इसके साथ ही, शाओमी कुछ अन्य उत्पाद भी पेश करेगा, जिनमें Xring O1 मोबाइल चिप और Xiaomi 15S Pro स्मार्टफोन शामिल हैं।
शाओमी ने पिछले साल अपनी इलेक्ट्रिक कारों के उत्पादन की शुरुआत की थी और SU7 सेडान को लॉन्च किया था, जो टेस्ला के Model 3 को पछाड़ने में सफल रही थी। हालांकि, मार्च में एक हादसे के बाद SU7 सेडान के ऑर्डर में गिरावट आई है।
शाओमी के संस्थापक और CEO ने बताया कि कंपनी ने मोबाइल चिप्स के क्षेत्र में 13.5 बिलियन युआन (लगभग $1.87 बिलियन) का निवेश किया है और आने वाले दस वर्षों में इस क्षेत्र में 50 बिलियन युआन का अतिरिक्त निवेश करने की योजना है।