64MP कैमरे वाला Xiaomi Mi 10T हुआ 3000 रुपये तक सस्ता...जाने कीमत और खासियत

Xiaomi Mi 10T स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पिछले साल लाॅन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की मुख्य खासियत कैमरा क्वालिटी है

Update: 2021-01-29 03:36 GMT

जनता से रिश्ता वेबडेस्कXiaomi Mi 10T स्मार्टफोन को भारतीय बाजार में पिछले साल लाॅन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन की मुख्य खासियत कैमरा क्वालिटी है जो कि यूजर्स को शानदार फोटोग्राफी का अहसास कराने में सक्षम है। इसके अलावा स्मार्टफोन में पावरफुल प्रोसेसर और दमदार बैटरी जैसे कई खास फीचर्स दिए गए हैं। जो यूजर्स इन स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं उनके लिए खुशखबरी है कि इस स्मार्टफोन की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती कर दी गई है। जिसके बाद यह बेहद ही कम कीमत में उपलब्ध हो रहा है।

Mi 10T की नई कीमत
Mi 10T की कीमत में 3,000 रुपये की कटौती की गई है जिसके बाद यूजर्स इस स्मार्टफोन के 6GB + 128GB स्टोरेज माॅडल को 32,999 रुपये में खरीद सकते हैं। जबकि इसकी ओरिजनल कीमत 35,999 रुपये है। वहीं 8GB + 128GB स्टोरेज माॅडल को 3,000 के प्राइस कट के बाद 37,999 रुपये के बजाय 34,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।
यहां से खरीदें
अगर आप नई कीमत के साथ Mi 10T स्मार्टफोन को खरीदना चाहते हैं तो बता दें कि यह स्मार्टफोन कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट पर सेल के लिए उपलब्ध है। साथ ही ई-काॅमर्स वेबसाइट साइट Flipkart पर भी यह नई कीमत के साथ लिस्ट हो गया है। यूजर्स इसे काॅस्मिक ब्लैक और लूनर सिल्वर कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं।
Mi 10T के स्पेसिफिकेशन्स
Mi 10T में 6.67 इंच का फुल एचडी+ डाॅट डिस्प्ले दिया गया है और इसका स्क्रीन रेजोल्यूशन 1,080x2,400 पिक्सल है। स्मार्टफोन की स्क्रीन 144Hz रिफ्रेश रेट और काॅर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। यह स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 865 प्रोसेसर से लैस है और इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। फोन का प्राइमरी सेंसर 64MP का है, जबकि इसमें 13MP का अल्ट्रा वाइड एंगल और 5MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। फोन में वीडियो काॅलिंग और सेल्फी के लिए 20MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पावर बैकअप के लिए इसमें 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5000mAh की बैटरी मौजूद है।




Tags:    

Similar News