Xiaomi 13 Lite भारत में भी हो सकता है लांच, जाने कीमत और फीचर्स

चीनी कंपनी Xiaomi अगले महीने नवंबर में अपनी Xiaomi 13 Series लांच कर सकती है। यूं तो इस सीरीज से कंपनी कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेकिन हम आपको आज बताने जा हैं Xiaomi 13 Lite स्मार्टफोन के बारे में।

Update: 2022-10-31 03:04 GMT

चीनी कंपनी Xiaomi अगले महीने नवंबर में अपनी Xiaomi 13 Series लांच कर सकती है। यूं तो इस सीरीज से कंपनी कई स्मार्टफोन लॉन्च कर सकती है। लेकिन हम आपको आज बताने जा हैं Xiaomi 13 Lite स्मार्टफोन के बारे में।

मीडिया रिपोर्ट के जरिये पता चला है कि यह फोन IMEI डेटाबेस पर भी पाया गया है जो इसके भारत में लॉन्च होने का संकेत देता है। इसके साथ ही यह भी पता चला है कि Xiaomi 13 Lite कंपनी के सितंबर में लांच हुए Xiaomi 12 Lite 5G NE और Xiaomi Civi 2 का रीब्रांडेड वर्जन होगा। इसलिए Xiaomi 13 Lite के फीचर्स Xiaomi Civi 2 जैसे ही हो सकते हैं। हालांकि Civi सीरीज़ सिर्फ चीन में ही उपलब्ध है।

Xiaomi Civi 2 के फीचर्स पर एक नज़र

प्रोसेसर - इस फोन में Qualcomm Snapdragon 7 Gen 1 प्रोसेसर मिलता है।

डिस्प्ले - इस फोन में 6.55 इंच का Full HD+ AMOLED डिस्प्ले मिलता है। कंपनी ने इसमें 120 HZ का रिफ्रेश रेट दिया था।

कैमरा – यह फोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आता है। इस सेटअप में 50 MP का मेन कैमरा, 50 MP का दूसरा अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा और 2 MP का तीसरा मेक्रो कैमरा मिलता है। तो वहीं स्मार्टफोन में 32 MP का फ्रंट कैमरा मिलता है।

बैटरी- इस फोन में 4500 mAh की बैटरी लगी हुई मिलती है। इसके लिए 67 W की फास्ट चार्जिंग का फीचर दिया गया है।

रैम और मेमोरी- इस फोन में 12 GB तक की रैम और 256 GB की इंटरनल स्टोरेज मिलती है।

इस फोन की सभी जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स के आधार पर मिली है। शाओमी ने अपने इस फोन के किसी मॉडल या उसके किसी भी फीचर की जानकारी अभी तक नहीं दी है। इसलिए Xiaomi 13 Lite फोन के सटीक फीचर्स की जानकारी इसके आधिकारिक लांच के बाद ही पता चल पायेंगे।

Tags:    

Similar News

-->