World वर्ल्ड: अमेरिका में वाहनों और उनके पुर्जों पर 25% नया टैरिफ लगाया जाएगा, जिससे आयातित कारों और स्पेयर पार्ट्स की कीमतें बढ़ सकती हैं। यह शुल्क 3 मई से लागू होगा और इसमें इंजन, ट्रांसमिशन, बैटरियां और अन्य जरूरी पुर्जे शामिल होंगे।
व्हाइट हाउस के अनुसार, यह टैरिफ राष्ट्रीय सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगाया गया है। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि इससे कार बाजार प्रभावित हो सकता है और उपभोक्ताओं को अधिक कीमत चुकानी पड़ सकती है।